Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

जज कैश कांड: जस्टिस वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर गठित हुई 3 सदस्यीय कमेटी, जानिए कौन-कौन शामिल हैं पैनल में?

  • कैश कांड मामले में जस्टिस वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा ने 3 सदस्यीय समिति गठित की

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव पर तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है। तीन सदस्यीय कमेटी में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और एक कानूनविद को  शामिल किया गया। इस कमेटी में कानूनविद बी.वी. आचार्य, जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव का नाम शामिल है।

घर से बरामद हुई थी जली नकदी 

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड एक हाई-प्रोफाइल मामला है। इसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा शामिल हैं। यह मामला 14 मार्च 2025 को दिल्ली में उनके सरकारी आवास पर लगी आग से शुरू हुआ, जब वहां से भारी मात्रा में जली हुई नकदी बरामद हुई थी। उस समय जस्टिस वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट में कार्यरत थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *