Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

‘आप बहुत सेक्सी हो.. मैं आपसे दोस्ती करना चाहता हूं’ बोल शख्स ने रशियन ब्लॉगर से की बदतमीजी

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो सामने आते रहते हैं। जो रातों रात सनसनी बन जाते हैं तो कुछ वीडियो हंसाने और गुदगुदाने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं कुछ वीडियो गुस्सा दिलाने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक रशियन ब्लॉगर से बदतमीजी करता नजर आ रहा है। बता दें कि युवक की बदतमीजी इस हद तक थी कि किसी भी व्यक्ति को गुस्सा आ जाए। जानकारी दे कि रशियन महिला यूट्यूब पर ‘koko in india’ नाम से पेज चलाती है।

दरअसल, रशियन यूट्यूबर दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में ब्लॉग बना रही थी। वह लोगों को सरोजनी नगर मार्केट के बारे में बता रही थी कि तभी एक युवक आता है और उससे कहता है कि वह उनका दोस्त बनना चाहता है। इसके बाद ब्लॉगर महिला उसे कहती है कि मैं आपको नहीं जानती हूं। जिस पर युवक कहता है कि जब दोस्त बनेंगे तभी तो जान पहचान होगी। इसके बाद महिला ब्लॉगर उसे कहती है कि मेरे दोस्त काफी हैं। इस पर लड़का कहता है कि एक और बन जाएगा…. इसके बाद लड़की उसे मना करती है। लेकिन युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा फिर कहता है कि मेरा सपना है कि मेरी रशियन दोस्त हो। महिला इस पर पूछती है क्यों आप इंडियन को दोस्त नहीं बनाना चाहते हैं? इसके बाद लड़का कहता है,”आप बहुत सेक्सी हो”। जिसके बाद महिला उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करती है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर koko_kvv नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, लोग युवक की इस हरकत के लिए ब्लॉगर से माफी भी मांग रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर युवक को बुरा-भला भी कह रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये लोग इंडिया का नाम खराब कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *