Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

मुंबई कांग्रेस दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की:सोनिया, राहुल, प्रियंका के पोस्टर्स पर काला रंग फेंका

मुंबई : मुंबई में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की। दरवाजे और खिड़की के शीशे तोड़ डाले। कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे सोनिया, राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर पर काला रंग फेंका।

पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए पहले उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें हिंसक होता देख लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हुए। तोड़फोड़ के दौरान भाजपा कार्यकर्ता वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे। उनका कहना था कि अंबेडकर का अपमान अमित शाह ने नहीं, बल्कि कांग्रेस ने किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर को राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं से कहा था- अंबेडकर जितना नाम अगर भगवान का लिया होता तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस बयान के बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से शाह को बर्खास्त करने की मांग की। विपक्ष शाह से माफी की मांग को लेकर दो दिन से देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।

शाह ने 18 दिसंबर को अपने बयान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा- विपक्ष मेरी बात को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहा है। इस बीच संसद परिसर में 19 दिसंबर को INDIA और NDA सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसमें भाजपा के 2 सांसद घायल हो गए।

मुंबई कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ और लाठीचार्ज की दो तस्वीरें…

कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की।

कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की।

भाजपा कार्यकर्ता हिंसक हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

भाजपा कार्यकर्ता हिंसक हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *