Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

केजरीवाल के भागवत से 4 सवाल: BJP बोली- आपकी RSS प्रमुख से बात करने की औकात नहीं

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेटर लिखा है। उन्होंने भागवत से 4 सवाल पूछे हैं।

केजरीवाल ने पूछा कि भाजपा नेता पैसे बांट रहे हैं। पूर्वांचली और दलित लोगों के नाम कटवाने का भी प्रयास कर रही है। वोट खऱीद रही है।​​​​ क्या RSS को नहीं लगता कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

इसके जवाब में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने कहा- आपकी औकात नहीं है कि आप सरसंघचालक से बात भी कर सकें। जब आप कनाडा में आतंकवादियों से पैसा लेते हैं, तो क्या RSS प्रमुख से पूछते हैं?

सचदेवा ने कहा- आपने महिला सम्मान योजना के नाम पर पंजाब और दिल्ली की माताओं-बहनों को एक भी पैसा न देकर धोखा दिया, तब आपने किसी से पूछा? आपका काम ही धोखा देना और मुद्दों से ध्यान भटकाना है।

केजरीवाल के लेटर के जवाब में सचदेवा ने भी केजरीवाल को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने केजरीवाल से नए साल पर 5 संकल्प लेने को कहा है।

सचदेवा बोले- केजरीवाल लोकतंत्र की हत्या करते हैं… 3 पॉइंट में भाजपा का जवाब

  • दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाते हैं। देश को बांटने की बात करके लोकतंत्र और संविधान की हत्या करते हैं। दिल्ली की जनता से उन्हें लूटने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली और पंजाब की महिलाओं को महिला सम्मान के नाम पर 1 रुपया भी नहीं दिया।
  • सचदेवा ने कहा- मुद्दे को मत भटकाइए और बताइये कि आपने किस तरह से दिल्ली को लूटने का काम किया है। इसके लिए दिल्ली की जनता की तरफ से माफी मांगिए। आप बांग्लादेश से अवैध घुसपैठियों को दिल्ली में रहने देते हैं। क्या आप किसी से पूछते हैं? आप दिन-रात संविधान और लोकतंत्र की हत्या करते हैं। आप देश के टुकड़े करने की बात करते हैं।
  • सचदेवा ने कहा- उम्मीद है कि नए साल में केजरीवाल झूठ बोलना बंद कर देंगे। वे अपने बच्चों की झूठी कसम नहीं खाएंगे। उन्हें शपथ लेनी चाहिए कि वे देश विरोधी ताकतों से चंदा नहीं लेंगे। दिल्ली की जनता से झूठे वादे नहीं करेंगे।

भाजपा नेताओं पर पैसे बांटने और पूर्वांचलियों के नाम कटवाने के आरोप लगे थे

AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने सोमवार को कहा था कि शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता विशाल भारद्वाज ने मतदाताओं के नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग को आवेदन दिया है। भाजपा दिल्ली में रहने वाले कई पूर्वांचलियों के वोट काटना चाहती है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि उम्मीद है कि भाजपा इस साल स्वस्थ राजनीति करेगी। वे केजरीवाल की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी को अपने (भाजपा शासित) 20 राज्यों में भी अपनाएंगे। हमारी नई गारंटी जैसे महिलाओं के लिए 2100 रुपये प्रति माह, बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज में बाधा नहीं डालेंगे। हर जन कल्याणकारी योजना में हमारा साथ देंगे।

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *