दैनिक उजाला, डेस्क : दुनिया भर में साल 2025 का ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। पश्चिमी यूरोप के देश ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी में नए साल का सेलिब्रेशन जारी है। ब्रिटेन के कई शहरों में बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वहीं जंग से जूझते रूस और यूक्रेन ने भी नए साल का भव्य स्वागत किया गया। UAE की फेमस बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शानदार लेजर शो और आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।
भारत में लोगों ने ठंड के बावजूद उत्साह से नए साल के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। भारत से पहले चीन, मलेशिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड जैसे देशों में नए साल का आगाज हुआ। जापान में परंपरा के मुताबिक नए साल पर बौद्ध मंदिरों में 108 बार घंटियां बजाई गईं। साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश में 179 लोगों की मौत के बाद नए साल का जश्न काफी सीमित कर दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हार्बर में पारंपरिक आतिशबाजी देखने के लिए करीब 10 लाख लोग पहुंचे। वहीं, मेलबर्न में नए साल पर यारा नदी के किनारे जमकर आतिशबाजी हुई। न्यूजीलैंड का ऑकलैंड पहला प्रमुख शहर बना, जहां साल 2025 ने दस्तक दी।
दुनिया में नए साल के जश्न की तस्वीरें…
ब्रिटेन

लंदन के आई फेरिस व्हील पर नए साल के स्वागत में आतिशबाजी की तस्वीर।

ब्रिटेन में 100 साल से भी ज्यादा वक्त से नए साल के स्वागत में टार बार्ल्स महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 45 पुरुष सिर पर आग लेकर चलते हैं।

ब्रिटेन में बारिश के बाद लोग घरों से छतरियां लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने निकले हैं।
फ्रांस

फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित फेमस चैंप्स एलिसीज एवेन्यू पर नए साल के जश्न की तस्वीर।
जर्मनी

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में ब्रैंडेनबर्ग गेट पर नए साल के जश्न की तस्वीर।
स्पेन

स्पेन में लोगों ने अच्छी किस्मत पाने के लिए 12 बजे रात में अंगूर खाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
रूस

रूस की राजधानी मॉस्को में नए साल के स्वागत में स्टेट हिस्टोरिकल म्यूजियम को खूबसूरती से सजाया गया।
इराक

इराक की राजधानी बगदाद में नए साल के जश्न की तस्वीर।
सीरिया

सीरिया में बशर अल असद का तख्तापलट के बाद राजधानी दमिश्क में पहली बार नए साल का जश्न मनाया गया।
UAE

UAE में बुर्ज खलीफा पर शानदार लेजर शो और आतिशबाजी के साथ नए साल का वेलकम किया गया।
भारत

भारत में लोगों ने उत्साह के साथ नए साल के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। मुंबई में नए साल के स्वागत की तस्वीर।
थाइलैंड

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आतिशबाजी के साथ नए साल का वेलकम किया गया।

बैंकॉक में नए साल के जश्न की खूबसूरत तस्वीर।
सिंगापुर

सिंगापुर के सबसे पॉश इलाकों में से एक मरीना बे पर भव्य तरीके से नए साल का स्वागत किया गया।
हॉन्ग कॉन्ग

हॉन्ग कॉन्ग में आतिशबाजी के साथ 2025 का वेलकम किया गया।
जापान

जापान की राजधानी टोक्यो में मेट्रोपॉलिटन इमारत पर नए साल का शुभकामना संदेश।

टोक्यो के तोकुदाई-जी मंदिर में घंटी बजाते श्रद्धालु
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी का ओपेरा हाउस। यहां कुछ इस अंदाज में नए साल का स्वागत किया गया।

सिडनी ओपेरा हाउस का नजारा। यहां परफॉर्म करने ब्रिटिश गायक रोबी विलियम्स पहुंचे हैं।

तस्वीर सिडनी के हार्बर ब्रिज की है।
न्यूजीलैंड

घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टावर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई।
16 बार नया साल मनाएंगी सुनीता विलियम्स
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 16 बार सूरज को उगते और अस्त होते हुए देखेंगे। सुनीता विलियम्स और उनकी टीम लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की कक्षा में हैं। ISS हर 90 मिनट में एक बार पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इसलिए, 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी तक वे 16 बार नया साल मनाएंगे।