Breaking
Mon. Mar 16th, 2026

कांग्रेस बोली- पहलगाम-सीजफायर पर मोदी जवाब दें:सर्वदलीय बैठक में कहा- मानसून सत्र में यह मुद्दा उठाएंगे

नई दिल्ली : सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को सभी दलों की बैठक हुई। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा- इस सत्र में हम पहलगाम हमले, सीमाओं पर संघर्ष, ट्रम्प का सीजफायर दावा, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे मुद्दों को उठाएंगे।

प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख होते हैं, उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वे संसद के जरिए इन मुद्दों पर देश को जानकारी दें।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- सदन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में डेढ़ घंटे से ज्यादा चली मीटिंग में कई वरिष्ठ मंत्री, NDA और विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे।

मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा और पास करने का काम किया जाएगा।

सर्वदलीय बैठक की तस्वीरें…

बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य भाजपा सांसद पहुंचे हैं।

बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य भाजपा सांसद पहुंचे हैं।

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और गौरव गोगोई शामिल हुए।

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और गौरव गोगोई शामिल हुए।

AAP सांसद संजय सिंह और गुरमीत सिंह मीत हेयर मीटिंग के लिए पहुंचे।

AAP सांसद संजय सिंह और गुरमीत सिंह मीत हेयर मीटिंग के लिए पहुंचे।

NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) सांसद एनके प्रेमचंद्रन सर्वदलीय बैठक में पहुंचे।

NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) सांसद एनके प्रेमचंद्रन सर्वदलीय बैठक में पहुंचे।

सरकार मानसून सत्र में 8 बिल पेश करेगी

केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 विधेयक (बिल) पेश करने जा रही है। इनमें देश की भू-विरासत और पुराने अवशेषों की सुरक्षा से जुड़ा एक अहम बिल भी शामिल है।

जो विधेयक लाए जाएंगे, उनमें राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक प्रमुख हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *