Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे:गुजरात के विसावदर में AAP-कडी में भाजपा जीती; केरल में कांग्रेस-लुधियाना में AAP विजयी; बंगाल में TMC जीती

गांधीनगर/कोलकाता/लुधियाना/तिरुवनंतपुरम : चार राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। विसावदर पर AAP के गोपाल इटालिया जीते। भाजपा के कीर्ति पटेल को दूसरे नंबर पर रहे।

केरल में UDF उम्मीदवार कांग्रेस के आर्यदन शौकत को जीत मिली। उन्होंने CPIM के एम.स्वराज को हराया। पंजाब की लुधियाना वेस्ट AAP के खाते में आई, यहां संजीव अरोड़ा जीते। कांग्रेस के भारत भूषण आसु दूसरे नंबर पर रहे।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC प्रत्याशी अलिफा अहमद जीतीं। उन्होंने भाजपा के आशीष घोष को हराया। इन सभी पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।

केजरीवाल का राज्यसभा जाना संभव

पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, जिससे यह सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि AAP अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है।

कांग्रेस के आर्यदान शौकत ने केरल सीट जीती

कांग्रेस ने केरल में नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है, जो पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवार आर्यदान शौकत को 77,000 से अधिक वोट मिले और उन्होंने सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एम स्वराज को 11,000 से अधिक वोटों से हराया।

AAP के गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीती

AAP के गोपाल इटालिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के किरीट पटेल को 17,000 से अधिक वोटों से हराकर विसावदर सीट जीत ली है। इटालिया को 75,000 से अधिक वोट मिले, जबकि पटेल को 58,000 से अधिक वोट मिले। आप को आगामी विधानसभा चुनाव से काफी उम्मीदें हैं। विसावदर की जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोश से भर देगी।

गुजरात के कडी में बीजेपी जीती

गुजरात के कडी में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। बीजेपी नेता राजेंद्र कुमार (राजुभाई) छाबड़ा ने 99742 मतों से जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस के रमेशभाई छाबड़ा 60290 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर AAP प्रत्याशी जगदीशभाई छाबड़ा को 3090 वोट मिले हैं।

विसावदर में AAP की जीत

गुजरात के विसावदर सीट पर AAP ने जीत का परचम लहराया है। AAP उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। गोपाल इटालिया को 75942 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के कीर्ति पटेल 58388 वोटों से दूसरे पायदान पर हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी नितिन मदनप्रिय 5501 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

उपचुनाव वाले राज्यों में वर्तमान सरकार की स्थिति

गुजरात: यहां भाजपा की सरकार है। भूपेंद्र पटेल CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 182 हैं। भाजपा के पास 161 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 12 और AAP के पास चार हैं। जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी और दो निर्दलीय के पास है।

पश्चिम बंगाल: राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। ममता बनर्जी CM हैं। कुल विधानसभा की 294 सीटें हैं। TMC के पास 215 विधायक हैं। भाजपा के पास 77 सीटें हैं। कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं है।

पंजाब: यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। भगवंत मान CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 117 हैं। AAP के पास 91 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 18 सीट, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पास 3 सीट, BSP के पास 1 और BJP के पास 2 सीटे हैं। एक विधायक निर्दलीय है।

केरल: यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंट (LDF) की सरकार है। पिनाराई विजयन CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 140 हैं। LDF के पास 98 सीटें हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पास 41 सीटें हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *