Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

कोलकाता के होटल में आग लगी, 15 की मौत

कोलकाता : कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया है। 22 लोगों को बचाया गया।

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। वहीं, 11 पुरूष मृतकों में से 8 की पहचान कर ली गई है।

पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया- आग ऋतुराज होटल में रात करीब 8:15 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि होटल की चौथी मंजिल पर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि जान बचाने के लिए कई लोग होटल की छत और खिड़कियों से कूदते नजर आए।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें…

होटल में फंसे लोग खिड़की से कूदते नजर आए।

होटल में फंसे लोग खिड़की से कूदते नजर आए।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

रेस्क्यू टीम खिड़कियों से अंदर घुसीं।

रेस्क्यू टीम खिड़कियों से अंदर घुसीं।

देर रात शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार सुबह तक जारी रहा।

देर रात शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार सुबह तक जारी रहा।

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। PM ने कहा, ‘लोगों की मौत की खबर से बहुत दुखी हूं। यही कामना है, घायल जल्द ठीक हों।’ प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- सरकार जरूरी सहायता पहुंचाए

केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही कहा- मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए फायर सेफ्टी के सख्त नियम बनाए जाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *