Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

उत्तराखंड में पारा -19°, पिथौरागढ़ में झरना जमा:जैसलमेर का तापमान 4.6°, बिहार के 32 जिलों में शीतलहर; यूपी में कोहरा, 50 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में खासी गिरावट हुई है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में शुक्रवार रात को पारा -19°C दर्ज किया गया। शनिवार सुबह छिड़कानी में पानी के झरने जमे हुए नजर आए। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में पानी की पाइपलाइन जम गई है।

इधर, पहाड़ी राज्यों से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जैसलमेर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, बिहार के 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 16 जिलों में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में 30 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइटों पर देखने को मिल रहा है। गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ तो 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट पर 5 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट पहुंचीं।

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में रात का तापमान गिर गया है। अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। शनिवार सुबह 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

श्रीनगर में डल झील जमने से शिकारा चलाने वाले लोगों को मुश्किलें हो रही हैं।

श्रीनगर में डल झील जमने से शिकारा चलाने वाले लोगों को मुश्किलें हो रही हैं।

उत्तराखंड में देहरादून के चकराता में शुक्रवार को तापमान -1°C दर्ज किया गया, जिससे सुबह ओस जमी दिखी।

उत्तराखंड में देहरादून के चकराता में शुक्रवार को तापमान -1°C दर्ज किया गया, जिससे सुबह ओस जमी दिखी।

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे।

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा।

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में शुक्रवार को भी भारी बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में शुक्रवार को भी भारी बर्फबारी हुई।

मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलीं, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर; 15 जिलों में घना कोहरा

सर्द हवा की वजह से मध्यप्रदेश फिर से ठिठुर गया है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर है। ऐसा ही मौसम आज शनिवार को भी बना रहेगा। सुबह 15 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहा। वहीं, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोल्ड डे यानी, दिन ठंडा रहने का अलर्ट है।

राजस्थान के 13 जिलों में कोहरा और शीतलहर, सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

राजस्थान के 13 जिलों में कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी जैसलमेर जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। जैसलमेर के अलावा राज्य के सभी अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा।

यूपी में बारिश-ओले का अलर्ट, 30 जिलों में भीषण कोहरा; 50 ट्रेनें लेट

उत्तर प्रदेश में 30 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया। कोहरे का असर ट्रेन और फ्लाइटों पर देखने को मिल रहा है। गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत तमाम स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ तो 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं।

बिहार के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7°C से नीचे, छपरा में कोल्ड वेव

बिहार के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शनिवार को 32 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनो में ऐसा ही मौसम रहेगा।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में ओस की बूंदें बर्फ बनी, रायपुर-दुर्ग समेत 8 जिलों में शीतलहर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रामानुजगंज में पैरावट पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी है। यहां रात का तापमान 1 से 2 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगले दो दिन तक इसमें कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

उत्तराखंड में दो शहरों का तापमान -21°C, 3 जिलों में पाइपलाइन जमी; 6 में कोहरे का अलर्ट

उत्तराखंड के सभी जिलों में ठंडी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के निचले इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं पहाड़ों में पाला गिरने की संभावना जताई गई है। तीन दिन से आदि कैलाश और केदारनाथ तापमान -21°C दर्ज किया गया है।

पंजाब में धुंध, होशियारपुर में पनबस-कार की जबरदस्त टक्कर:हिमाचल के 4 युवकों की मौत, 5वां गंभीर

पंजाब में सुबह धुंध के बीच होशियारपुर में कार और बस की टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ। हिमाचल से आ रहे युवकों की कार होशियारपुर में लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़ रही थी, तभी दसूहा से आ रही पनबस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *