Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

कश्मीर में -3.4°, MP में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा:हिमाचल में 3 दिन बर्फबारी का अलर्ट

नई दिल्ली/ भोपाल/ जयपुर/ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के पांच जिले किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा में 3 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

उधर, कश्मीर में ठंड लगातार बढ़ जा रही है। पहलगाम में रात का तापमान माइनस 3.4 डिग्री तक पहुंच गया है। श्रीनगर में तापमान माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं से मध्य प्रदेश में भी तापमान गिर रहा है। भोपाल में नवंबर का महीना 36 साल में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां पारा 8.2 डिग्री पहुंच चुका है।

मौसम की 3 तस्वीरें…

कुपवाड़ा में बर्फबारी के बाद भी BSF के जवान LOC के पास तैनात थे।

कुपवाड़ा में बर्फबारी के बाद भी BSF के जवान LOC के पास तैनात थे।

कश्मीर में बर्फबारी के कारण जम्मू में भी ठंड बढ़ गई है।

कश्मीर में बर्फबारी के कारण जम्मू में भी ठंड बढ़ गई है।

रोहतांग के ऊंचे पहाड़ पर हर साल 15 नवंबर तक कई फीट बर्फ गिर जाती थी। इस साल 30 नवंबर तक भी बर्फ नहीं गिरी है। हालांकि, 1-2 दिन में यहां बर्फबारी हो सकती है।

रोहतांग के ऊंचे पहाड़ पर हर साल 15 नवंबर तक कई फीट बर्फ गिर जाती थी। इस साल 30 नवंबर तक भी बर्फ नहीं गिरी है। हालांकि, 1-2 दिन में यहां बर्फबारी हो सकती है।

तमिलनाडु में साइक्लोन फेंगल का असर, बारिश का रेड अलर्ट

तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु के नागपट्टिनम बीच को खाली कराया गया। शहर में आज बारिश का रेड अलर्ट है।

तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु के नागपट्टिनम बीच को खाली कराया गया। शहर में आज बारिश का रेड अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन फेंजल के असर के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। कई जिलों के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। NDRF और SDRF की कई टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *