Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

हिमाचल में बर्फबारी, 889 सड़कें और हजारों बिजली ट्रांसफार्मर ठप:उत्तराखंड में सड़कों पर 4 फीट बर्फ

  • राजस्थान-यूपी और बिहार में बारिश की संभावना

शिमला/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/देहरादून : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान -6°C से -1°C के बीच रहा। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में सबसे कम -6.1°C तापमान दर्ज किया गया।

बर्फबारी के कारण हिमाचल में चार नेशनल हाईवे सहित कुल 885 सड़कें और 3 हजार से ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। पाइपलाइन में पानी जमने से वाटर सप्लाई भी बंद हैं, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं।

इधर, उत्तराखंड में दो दिनों से लगातार बर्फबारी के बाद आज धूप खिली है। हालांकि, बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में सड़कों पर अभी भी 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी है। चमोली के औली में बुधवार को लगभग 2 फीट बर्फ गिरी। राज्य में एवलांच का खतरे का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी दिख रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों में फिर से सर्दी और कोहरे का असर बढ़ गया है। यूपी के गोरखपुर में गुरुवार सुबह बारिश हुई। कल अयोध्या-लखनऊ समेत 9 शहरों में बारिश हुई थी।

बिहार के 5 जिलों में आज रात बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ेगी। बुधवार को बिहार का भागलपुर 7.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। इधर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से आंधी-बारिश का अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारी बर्फबारी के बाद बर्फ हटाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारी बर्फबारी के बाद बर्फ हटाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक कार बर्फ पर फिसली और 360 डिग्री घूम गई।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक कार बर्फ पर फिसली और 360 डिग्री घूम गई।

उत्तराखंड के केदारनाथ में बुधवार को 4 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई।

उत्तराखंड के केदारनाथ में बुधवार को 4 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई।

हिमाचल के भरमौर में बर्फबारी के बाद एक प्राइमरी स्कूल पर पेड़ गिर गया।

हिमाचल के भरमौर में बर्फबारी के बाद एक प्राइमरी स्कूल पर पेड़ गिर गया।

राजस्थान के कोटपुतली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

राजस्थान के कोटपुतली में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या-लखनऊ समेत 9 शहरों में बुधवार को बारिश हुई है। संभल में क्लास 8 तक और सिद्धार्थनगर में क्लास 12 तक के स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 29 जिलों में आज ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में पारा 5.5 डिग्री तक गिर गया। चंडीगढ़ में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *