Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

हिमाचल में बर्फबारी, 3 NH समेत 223 सड़कें बंद:9 राज्यों में कोहरा

भोपाल/जयपुर/दिल्ली/लखनऊ : जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई। लाहौल और स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान माइनस 6.9° से नीचे चला गया है।

हिमाचल में बर्फबारी के बाद तीन नेशनल हाईवे समेत 223 सड़कें बंद कर दी गईं। शिमला में सबसे ज्यादा 145 सड़कें बंद की गईं, जबकि कुल्लू में 25 और मंडी जिलों में 20 सड़कें बंद की गईं। इससे वहां पहुंचे टूरिस्ट्स फंस गए हैं। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हैं।

राजस्थान और दिल्ली में बारिश हुई। IMD के मुताबिक अगले दो दिन दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान और कम हो सकता है। 9 राज्यों मे घने कोहरे का भी अलर्ट है।

हरियाणा के कुछ जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर से कम हुई। वहीं, दिल्ली में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर से कम हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि कुछ फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती है।

मौसम की 7 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश: शिमला में ताजा बर्फबारी के बाद जाखू मंदिर और उसका परिसर बर्फ से ढका हुआ है।

हिमाचल प्रदेश: शिमला में ताजा बर्फबारी के बाद जाखू मंदिर और उसका परिसर बर्फ से ढका हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला को जोड़ने वाली रोहतांग टनल पर बीती शाम को ताजा बर्फबारी का नजारा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला को जोड़ने वाली रोहतांग टनल पर बीती शाम को ताजा बर्फबारी का नजारा

उत्तराखंड: केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद की तस्वीर, यहां सड़क और मंदिर परिसर में करीब डेढ़ फुट तक बर्फ जम चुकी है।

उत्तराखंड: केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद की तस्वीर, यहां सड़क और मंदिर परिसर में करीब डेढ़ फुट तक बर्फ जम चुकी है।

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के मनाली में ताजा बर्फबारी के कारण ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियां। यहां लोग क्रिसमस मनाने पहुंचे थे।

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के मनाली में ताजा बर्फबारी के कारण ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियां। यहां लोग क्रिसमस मनाने पहुंचे थे।

उत्तरकाशी: मंगलवार को बर्फबारी के बाद गंगोत्री नेशनल हाईवे को साफ करती एक स्नोकटर मशीन।

उत्तरकाशी: मंगलवार को बर्फबारी के बाद गंगोत्री नेशनल हाईवे को साफ करती एक स्नोकटर मशीन।

हिमाचल प्रदेश: मंडी के सेराज घाटी में हुई बर्फबारी के बाद का नजारा।

हिमाचल प्रदेश: मंडी के सेराज घाटी में हुई बर्फबारी के बाद का नजारा।

श्रीनगर: डल झील पर जमी बर्फ की परत को हटाकर शिकारा निकालने की कोशिश करता एक नाविक। यहां पारा माइनस 6 तक रिकॉर्ड किया गया है।

श्रीनगर: डल झील पर जमी बर्फ की परत को हटाकर शिकारा निकालने की कोशिश करता एक नाविक। यहां पारा माइनस 6 तक रिकॉर्ड किया गया है।

नई दिल्ली: मंगलवार देर शाम तेज बारिश हुई। यहां तापमान 7° रिकॉर्ड किया गया है।

नई दिल्ली: मंगलवार देर शाम तेज बारिश हुई। यहां तापमान 7° रिकॉर्ड किया गया है।

कश्मीर, उत्तराखंड में भी बर्फबारी

  • कश्मीर के स्नोबेल्ट रीजन में बर्फबारी हुई। कई जगहों पर पारा माइनस में पहुंच गया है। इससे पाइप लाइनों में पानी जम गया है। गुलमर्ग में माइनस 7.4°, काजीगुंड में माइनस 6.2° तापमान रहा। पंपोर का एक छोटा सा गांव कोनीबल माइनस 8.5° के साथ सबसे ठंडा रहा।
  • उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। भारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को बद्रीनाथ में ठिठुर रही आवारा गायों को चमोली जिले की निचली घाटियों में लाया गया।

अगले 3 दिन का मौसम…

26 दिसंबर: 5 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

  • जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट।
  • हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है।
  • पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय में कोहरा छाया रहेगा।

27 दिसंबर: 8 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, वेस्ट UP में ओले गिरने की संभावना है।
  • सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, गुजरात और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
  • उत्तर भारत और मैदानी राज्यों में शीतलहर, कोहरे की संभावना नहीं है।
  • हिमाचल में बर्फबारी होगी, जिससे तापमान गिरेगा और शीतलहर चल सकती है।

28 दिसंबर: 2 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

  • मध्यप्रदेश, विदर्भ में ओले गिरने की संभावना है।
  • मध्य महाराष्ट, विदर्भ, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
  • उत्तर भारत और मैदानी राज्यों में शीतलहर, कोहरे की संभावना नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *