Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर काउंटिंग:रुझानों में NC-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत; BJP 27, PDP को 5 पर बढ़त, भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना पीछे

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन ने 47 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा 28 और पीडीपी 4 सीटों पर आगे है। निर्दलीय और छोटी पार्टियां 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से पीछे चल रही हैं।

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 फेज में 63.88% वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12% कम वोटिंग हुई।

5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे में NC-कांग्रेस की सरकार को बहुमत दिया था। 5 एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। यानी छोटे दल और निर्दलीय विधायक किंगमेकर होंगे।

पार्टीरुझानों में आगेजीत
नेशनल कांफ्रेंसकांग्रेस398
BJP28
PDP4
अन्य11

8 निर्दलीय कैंडीडेट, जो आगे चल रहे

बनी से डॉ रमेश्वर सिंह आगे।

बांदीपोरा से उस्मान अब्दुल माजिद आगे।

छांब से सतीश शर्मा आगे।

रफियाबाद से मुजफ्फर अहमद डार।

सूरनकोट से मोहम्मद अकरम आगे।

थानामंडी से इकबाल खान आगे।

उधमपुर ईस्ट से पवन खजुरिया आगे।

उधमपुर वेस्ट से जसवीर सिंह आगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *