Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री:शिंदे ने शपथ के पहले बालासाहेब का नाम लिया; अजित छठी बार डिप्टी सीएम बने

मुंबई : देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने मराठी में शपथ ली।

फडणवीस के बाद शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। पीएम मोदी और अमित शाह काे धन्यवाद दिया।

शिंदे के बाद अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वह छठी बार डिप्टी सीएम बने।

पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत 200 VIPs कार्यक्रम में मौजूद हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *