Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी CM बनेंगी:31 को शाम 5 बजे शपथ संभव; NCP नेता फडणवीस से मिले, अजित के विभाग मांगे

मुंबई/पुणे : अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को NCP के विधायक दल की बैठक के बाद इसका ऐलान किया जाएगा। शाम 5 बजे शपथ ले सकती हैं।

अजित की प्लेन क्रैश में मौत के बाद उपमुख्यमंत्री पद खाली हो गया है। अजित के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग के साथ-साथ डिप्टी चीफ मिनिस्टर का पद भी था।

सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय सीएम फडणवीस के पास ही रह सकता है। डिप्टी सीएम, विभागों को लेकर शुक्रवार सुबह फडणवीस से मिलने उनके घर वर्षा बंगले पहुंचे। इसमें प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे शामिल हुए। मीटिंग आधे घंटे तक चली।

यह भी दावा भी किया जा रहा है कि अजित पवार NCP के दोनों गुट के जिस मर्जर पर बातचीत कर रहे थे, उस पर आखिरी फैसला शरद पवार लेंगे।

एनसीपी शरद गुट के नेता एकनाथ खड़से ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा है कि एनसीपी के दोनों गुट एक साथ आएंगे। मर्जर तय हो चुका था।

प्रफुल्ल पटेल बोले- CM जल्दी फैसला लें

CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया से कहा, ‘हमने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को साफतौर पर बता दिया है कि जनभावना को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द फैसला लेना जरूरी है।’

प्रफुल्ल ने कहा, ‘हमारी मांग है कि अजित के पोर्टफोलियो और NCP से जुड़े फैसलों को लेकर कोई अनिश्चितता नहीं होनी चाहिए। राज्य की मौजूदा स्थिति कार्यकर्ताओं के असंतोष और जनता की भावनाओं को देखते हुए बिना देरी ठोस निर्णय लेना जरूरी है।’

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता छगन भुजबल ने कहा, ‘हम मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, जैसा कि आप जानते हैं, जब किसी की मौत हो जाती है, तो कभी-कभी शोक तीन दिन तक चलता है, कभी दस दिन तक, इस दौरान लोग बाहर नहीं निकलते। मुझे ऐसे सभी रीति-रिवाजों की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन इन मामलों पर विचार किया जा रहा है। सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी अपनी राय दे रहे हैं। किसी भी हाल में, अगले दो-तीन घंटों में फैसला ले लिया जाएगा।’

महाराष्ट्र की राजनीति

  • अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने नरेश अरोड़ा को राजनीतिक सलाह के लिए बारामती बुलाया है। नरेश, अजित पवार के चुनावी रणनीतिकार हैं। उनकी संस्था ‘डिजाइनबॉक्स’ एनसीपी के लिए काम करती है।
  • 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति के लिए मतदान अब 5 फरवरी के बजाय 7 फरवरी को होगा। रिजल्ट 9 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

NCP विलय को लेकर लोगों के दावे

  • अजित के करीबी किरण गुजर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि वे दोनों गुटों को मिलाने के लिए 100% उत्सुक थे। उन्होंने पांच दिन पहले कहा था कि प्रक्रिया पूरी हो गई है और अगले कुछ दिनों में विलय होने वाला है। गुजर ने कहा कि अजीत के पास विलय और एकजुट NCP के भविष्य के लिए एक रोडमैप तैयार था।
  • एनसीपी के सीनियर नेता जयंत पाटिल ने भी कहा है कि विलय को लेकर अजित दादा और उनके बीच कई बैठकें हो चुकी थी। अजित इसे लेकर सकारात्मक थे। जिला परिषद चुनाव के बाद इस पर अंतिम निर्णय होना था। अजित दादा ने कहा था पहले स्थानीय निकाय के चुनाव गठबंधन करके लड़ा जाए, विलय का फैसला चुनाव के बाद लेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *