Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कर्फ्यू लगाया सेना बुलाई

नई दिल्ली : मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार हिंसा और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। हिंसा भड़कने और आगजनी की खबरों के बाद वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। खबरों के मुताबिक, इंफान के न्यू चेकॉन इलाके में मेइती और कुकी समुदायों के आमने-सामने भिड़ने के बाद क्षेत्र में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए सेना और पेरामिलिट्री फोर्स को बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पहले की हिंसा के बाद लोगों द्वारा खाली किए गए खाली घरों में तोड़-फोड़ की खबरें आ रही हैं। कुछ घरों में आग भी लगाई गई है।

बता दें कि मणिपुर में करीब 3 हफ्ते पहले भी इन दोनों समुदायों के बीच भयंकर हिंसा भड़की थी। उस समय अफवाहों और गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। जिससे राज्य के लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसने हिंसा में काफी लगाम लगाई।उस दौरान राज्य के लोग ना तो ऑनलाइन माध्यम से पैसे भेज पा रहे थे, ना ही अन्य जरूरी डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर पा रहे थे।

उस हिंसा के दौरान दोनों समुदायों के बीच हुई झड़प में 70 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। वही अभी राज्य में आवश्यक वस्तुओं को लाने के लिए ट्रकों की विशेष सुरक्षा के बीच आवाजाही जारी है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यहां किसी भी प्रकार की जरूरी सामान की कोई कमी ना हो और लोग भूख और प्यास से परेशान ना हो।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *