Breaking
Thu. Feb 19th, 2026

मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने कार्यभार संभाला:एस जयशंकर ने विदेश मंत्रालय में पहली फाइल पर साइन किए; शाह पुलिस मेमोरियल पहुंचे

नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट में विभागों के बंटवारा के बाद मंगलवार (11 जून) को कई मंत्रियों ने पदभार संभाला। एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया। उन्होंने साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय में पहली फाइल पर साइन किए।

अश्विनी वैष्णव ने रेल और सूचना-प्रसारण मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल मिनिस्टर का पदभार संभाला। इस दौरान टेक्सटाइल मिनिस्टर पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। मनोहर लाल खट्टर ने ऊर्जा मंत्री का पदभार संभाला।

अमित शाह पदभार संभालने से पहले नेशनल पुलिस मेमोरियल पहुंचे। यहां शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद वे पदभार संभालेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नोएडा सुबह 10:30 बजे पार्टी ऑफिस पहुंचेंगे। वहां से स्वास्थ्य मंत्रालय जाएंगे और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम 6:30 बजे किया गया था। अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 7 भाजपा नेताओं के मंत्रालय रिपीट किए गए हैं। अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है।

एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा। निर्मला सीतारमण को फिर से वित्त मंत्री, अश्विनी वैष्णव को फिर से रेल मंत्री बनाया गया है। वहीं, पीयूष गोयल भी वाणिज्य व उद्योग मंत्री बने रहेंगे।

शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन व उर्वरक मंत्रालय दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *