Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

कुलगाम में दो जवान शहीद, अब तक 3 आतंकी ढेर:1 अगस्त से जारी ऑपरेशन अखल का आज नौवां दिन

कुलगाम : जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया। 1 अगस्त से जारी ऑपरेशन का आज नौवां दिन है। अब तक 3 आतंकी मारे जा चुके हैं।

शुक्रवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हो रही थी। इसमें चार जवान घायल हुए थे। दो जवान लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए।

2 अगस्त की सुबह भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। एक आतंकी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई थी, जो सी-कैटेगरी का आतंकी था।

हारिस उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

‘ऑपरेशन अखल’ को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF अंजाम दे रहे हैं। जंगल में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

भारतीय सेना के चिनार कोर ने 2 अगस्त की सुबह एक आतंकी के मारे जाने की जानकारी दी थी।

भारतीय सेना के चिनार कोर ने 2 अगस्त की सुबह एक आतंकी के मारे जाने की जानकारी दी थी।

कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की

एक अधिकारी ने बताया था कि इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद 1 अगस्त की शाम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की थी।

इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। जंगल में कुल कितने आतंकी छिपे हैं, इसका आंकड़ा साफ नहीं है।

28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत, लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में LoC के पास दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।

कुलगाम में एनकाउंटर के बीच बड़ी संख्या में सिक्योरिटी फोर्सेज की तैनाती की गई है।

कुलगाम में एनकाउंटर के बीच बड़ी संख्या में सिक्योरिटी फोर्सेज की तैनाती की गई है।

14 लोकल आतंकियों में 7 मारे गए, अब 7 की तलाश

सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।

शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *