- देश के लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश और आम जनता की बेहतरी के लिए आर्थिक सुधार किए हैं
दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : एक न्यूज़ पोर्टल का सर्वे के अनुसार देश के लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश और आम जनता की बेहतरी के लिए आर्थिक सुधार किए हैं लेकिन आम जनता को उनका लाभ नहीं मिला। लोगाें मानते हैं भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है और सरकार को रोजगार में बढ़ोतरी पर सबसे ज्यादा फोकस करना चाहिए। मोदी 3.0 सरकार के मंगलवार को पेश होने वाले बजट से पहले पत्रिका की ओर से देश में करवाए गए ऑनलाइन में यह निष्कर्ष सामने आए। सर्वे में लोगों ने उम्मीद जताई कि बजट में मध्यम व कमजोर वर्ग के लिए राहत की घोषणाएं होंगी वहीं सरकार को गरीब और ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए जरूरी सुधार करने चाहिए। देश के 46% लोगों का मानना है कि मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पिछले चार वित्त मंत्रियों ने सबसे अच्छा बजट पेश किया।
बजट से आपको सबसे बड़ी उम्मीद क्या?
- कर्ज पर ब्याज दर कम होगी -8
- युवाओं के लिए रोजगार का रोडमैप -25
- ईडब्ल्यूएस आरक्षण की आय सीमा10 लाख रुपए -17
- सभी के लिए मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य -21
- मध्यम वर्ग व कमजोर वर्ग को राहत की घोषणाएं-29
बजट में सबसे अधिक फोकस किस चीज पर होना चाहिए?
- महंगाई नियंत्रण-25
- रोजगार बढ़ोतरी -31
- बुनियादी ढांचा विकास-6
- इनकम टैक्स में राहत-12
- शिक्षा-स्वास्थ्य-सामाजिक सुरक्षा-26
मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों को किस तरह आंकेंगे?
- देश व आम आदमी की बेहतरी की नियत से सुधार-29
- आर्थिक से ज्यादा राजनीतिक-6
- अर्थव्यवस्था की जरूरत के हिसाब से नीतियां -19
- नीतियां तो बनी, पर आम जनता को लाभ नहीं-28
- धनी व उद्याेगपतियों के फायदे की नीतियां-18
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
- बेरोजगारी-46
- आय में असमानता-18
- महंगाई-21
- क्लाइमेट चेंज-2
- ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर-13
सरकार को सबसे पहले क्या सुधार करना चाहिए?
- पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में लाए-27
- टेक्नोलॉजी और एआइ पर जोर हो-9
- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ाना -7
- ईज ऑफ लिविंग में सुधार-5
- ग्रामीण व गरीबों की आय बढ़ाना -52
मोदी सरकार का बजट कैसा होगा?
- लोक लुभावन बजट, राहत की घोषणाएं-14
- विकसित भारत के विजन के लिए दीर्घकालीन घोषणाएं-33
- सुपर रिच टैक्स लगा कर आम जनता में संदेश-2
- किसान और ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं-27
- सामान्य बजट होगा, कोई बड़ी राहत नहीं मिलेगी-24
विकसित भारत के लक्ष्य के लिए बजट में क्या होना चाहिए?
- बुनियादी विकास पर ज्यादा खर्च-21
- तेजी से जॉब क्रिएशन -22
- समावेशी विकास पर जोर-9
- कौशलयुक्त मानव संसाधन-19
- कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार-29
बजट में सरकार क्या प्रमुख घोषणा कर सकती है?
आयकर की दरों में कटौती और स्लैब में इजाफा-28
- किसानों को अधिक कैश सब्सिडी-15
- रोजगार बढ़ाने का रोड मैप-32
- रेलवे को अधिक फंड और नई ट्रेनें-6
- गरीबों के लिए बेसिक इनकम की गारंटी-19
इनमें से किस वित्त मंत्री ने सबसे अच्छे बजट पेश किए?
- निर्मला सीतारमण-46
- अरुण जेटली-20
- पी.चिदंबरम -12
- प्रणव मुखर्जी-22
बजट में कौन सा क्षेत्र डिजिटल इंडिया को मजबूत बना सकता है?
तकनीकी विकास-37
साइबर सुरक्षा-19
डिजिटल शिक्षा-25
ई-गवर्नेंस-19

