करूर : तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक्टर विजय की रैली तय समय से 6 घंटे देरी से शुरू हुई, लेकिन लोग वहीं जुटे रहे। गर्मी और उमस से बच्चे-महिलाएं बेहोश होने लगे जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई और 31 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ की सूचना पर विजय ने अपना भाषण अधूरा छोड़ा और वहां से रवाना हो गए।
उमड़ी भीड़

रैली में एक्टर विजय को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

रैली में दूर-दूर तक लोगों की भीड़ नजर आ रही थी।

एक्टर विजय को देखने जुटे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे थे।

गर्मी और उमस बढ़ने से महिला बच्चों का दम घुटने लगा और वे बेहोश होने लगे।
लोग बेहोश हुए तो एंबुलेंस पहुंचीं

बेहोश हुए लोगों को लेकर परिजन अस्पताल के लिए रवाना हुए।

भीड़ के कारण एंबुलेंस को निकालने में परेशानी हुई।

एक के बाद एक कई एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचने लगी।
अस्पताल के हालात:

घायलों के अस्पताल पहुंचने पर मेडिकल टीमों ने तुरंत इलाज शुरू किया

एक महिला अस्पताल के कॉरिडोर में ही बेहोश होने लगी उसे वहीं इलाज दिया गया।

अस्पताल से घर निकल चुका स्टाफ तुरंत वापस पहुंचा और इलाज शुरू किया।

देर रात शवों को अस्पताल से बाहर लाया गया।

