Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

PM मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ”लीजन ऑफ ऑनर”

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक एवं सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ (Grand Cross of the Legion of Honor) से सम्मानित किया गया है। फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात पेरिस के एलिसी पैलेस में एक समारोह में पीएम मोदी को इस सम्मान से अलंकृत किया।

भारतीय प्रधानमंत्री को पहली बार फ्रांस का सर्वोच्च सैन्य नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों की ओर से इस अद्वितीय सम्मान के लिए मैक्रोन को धन्यवाद दिया।

पूर्व में, ‘लीजन ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस’ दुनिया भर के चुनिंदा नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार एवं ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मकेर्ल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस घाली समेत कई हस्तियां शामिल हैं। फ्रांस द्वारा दिया गया यह सम्मान पीएम मोदी को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की श्रृंखला में एक और सम्मान है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *