Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

PM मोदी बोले- ये सरदार पटेल का भारत है:अपनी सुरक्षा-सम्मान से समझौता नहीं करता; जो आंख उठाकर देखता है, उसे जवाब देता है

वडोदरा : PM मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात पहुंचे। वहां नर्मदा जिले में एकता नगर के पास सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन हुआ।

पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस को अंग्रेजों से गुलाम मानसिकता विरासत में मिली है। सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया।

PM ने कहा- कांग्रेस ने कश्मीर को लेकर जो गलती की, उसकी आग में देश दशकों तक जलता रहा। कांग्रेस की लचर नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान में चला गया। पाकिस्तान ने वहां आतंकवाद को हवा दी। कश्मीर और देश को इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी लेकिन कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे नतमस्तक रही।

PM ने संबोधन से पहले राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अफसरों ने किया। परेड में BSF, CISF, ITBP, CRPF, और सीमा सुरक्षा बल समेत 16 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

परेड में ऑपरेशन सिंदूर में BSF के 16 पदक विजेता और CRPF के 5 शौर्य चक्र विजेता भी शामिल हुए। परेड का नेतृत्व हेराल्डिंग टीम के 100 सदस्यों ने किया, जबकि 9 बैंड टुकड़ियां और 4 स्कूल बैंड ने परेड में परफॉर्म किया।

परेड में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान पीएम मोदी उंगलियां थिरकाते नजर आए।

परेड में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान पीएम मोदी उंगलियां थिरकाते नजर आए।

15 दिन चलेगा भारत पर्व

एकता नगर में 1 से 15 नवंबर तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में भारत पर्व 2025 का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व के दौरान, भारत की समृद्ध विरासत और विविधता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने वाले आयोजन होंगे। डैम व्यू पॉइंट 1 पर हर शाम दो राज्य अपनी सांस्कृतिक विशेषता से जुडे़ कार्यक्रम करेंगे।

PM बोले- देश की एकता और सुरक्षा घुसपैठियों के कारण खतरे में पड़ी

PM मोदी ने कहा- आज, हमारे देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा घुसपैठियों के कारण गंभीर खतरे का सामना कर रही है। दशकों से, विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में घुस रहे हैं, इसके संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और इसके जनसांख्यिकीय संतुलन को बिगाड़ रहे हैं।

मोदी ने आगे कहा- दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने इस गंभीर समस्या की अनदेखी की और इस समस्या से आंखें मूंद लीं। पुरानी सरकारें वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालती रही। पहली बार, देश ने इस चुनौती का सीधा सामना करने और अपनी अखंडता की रक्षा के लिए एक दृढ़ और निर्णायक रुख अपनाया है।

PM ने कहा- मैंने लाल किले से जनसांख्यिकी मिशन की घोषणा की। लेकिन आज, जब हम इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहे हैं, तो कुछ लोग अपने स्वार्थ को राष्ट्रीय हित से ऊपर रख रहे हैं। ये लोग घुसपैठियों के अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं।

मोदी बोले- कांग्रेस की गलती की आग में कश्मीर दशकों तक जलता रहा

प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने कभी सरदार पटेल की नीतियों का पालन नहीं किया। इसलिए देश को हिंसा और रक्तपात के रूप में इसका परिणाम भुगतना पड़ा। सरदार पटेल चाहते थे कि जैसे उन्होंने अन्य रियासतों को एक किया था, वैसे ही पूरा कश्मीर भी एक हो। लेकिन नेहरू ने उनकी यह इच्छा पूरी होने से रोक दी।

मोदी ने कहा- कश्मीर को अलग संविधान और अलग झंडे के साथ विभाजित कर दिया गया। कांग्रेस की गलती की आग में कश्मीर दशकों तक जलता रहा। कांग्रेस की खराब नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के अवैध कब्जे में चला गया।

प्रधानमंत्री ने कहा- पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया। कश्मीर और देश को इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे झुकी रही। कांग्रेस सरदार को भूल गई, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *