Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

‘मनमोहन के पैरों की धूल भी नहीं PM मोदी’, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कांग्रेस का वीडियो

दैनिक उजाला डेस्क : लोकसभा और राज्यसभा में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर अटैक किया। वहीं सोशल मीडिया पर एक युवा व्यक्ति का पीएम मोदी पर प्रहार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो में मनमोहन सिंह की देश के प्रति कई बड़ी उपलब्धियों को गिनाया।

वीडियो में शख्स ने पीएम मोदी पर अटैक करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं ब्लकि एक जबरदस्त वित्त मंत्री भी रहे जिन्होंने देश की गिरती इकोनॉमी को बचाया। शख्स ने कहा, ”जब देश में केवल तीन-चार दिन का पैसा था जब देश की इकोनॉमी 15वें नंबर पर थी तब मनमोहन सिंह ने देश की इकोनॉमी को 10वें नंबर पर लाई। जितना भी प्राइवेट इंफ्रास्टक्चर है नोएडा, गुड़गांव यह सब मनमोहन सिंह की देन है।” इतना ही नहीं शख्स ने यह बताया कि जिस कलर टीवी पर मोदी की खबरें सुनते है वह भी मनमोहन सिंह की देन है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *