Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

राहुल गांधी ने म्यूनिख में BMW प्लांट देखा:कहा- भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही: जर्मनी के तीन दिन के दौरे पर हैं

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जर्मनी में कहा, ‘मैन्युफैक्चरिंग मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ होती है। दुर्भाग्य से भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही है। विकास को तेज करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करना होगा। मैन्युफैक्चरिंग का इकोसिस्टम बनाना होगा।’

राहुल गांधी प्रोग्रेसिव एलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर आज जर्मनी पहुंचे। ये एलायंस दुनियाभर की 117 प्रगतिशील राजनीतिक पार्टियों का एक प्रमुख समूह है।

राहुल ने पहले दिन म्यूनिख स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी BMW के मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न कारों और मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी ली। राहुल देर रात बर्लिन में IOC कार्यक्रम में भाग लेंगे।

राहुल ने BMW के मॉडल्स को देखा और फीचर को ऑपरेट किया।

राहुल ने BMW के मॉडल्स को देखा और फीचर को ऑपरेट किया।

स्टाफ से BMW के फीचर को जाना।

स्टाफ से BMW के फीचर को जाना।

रोल्स रॉयस में भी बैठकर फीचर्स को समझा।

रोल्स रॉयस में भी बैठकर फीचर्स को समझा।

राहुल ने BMW की मोटर साइकिल के बारे में जानकारी ली।

राहुल ने BMW की मोटर साइकिल के बारे में जानकारी ली।

राहुल गांधी ने BMW और TVS की पार्टनशिप में डेवलप 450cc बाइक देखी। उन्होंने इसे भारतीय इंजीनियरिंग के लिए गर्व का पल बताया।

राहुल गांधी ने BMW और TVS की पार्टनशिप में डेवलप 450cc बाइक देखी। उन्होंने इसे भारतीय इंजीनियरिंग के लिए गर्व का पल बताया।

राहुल गांधी का पिछले 6 महीनों में यह चौथा विदेश दौरा

राहुल 19 दिसंबर तक जर्मनी में ही रहेंगे। उनका जर्मनी दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब देश में संसद का शीतकालीन सत्र (1 से 19 दिसंबर तक) चल रहा है। इसको लेकर भाजपा ने राहुल के जर्मनी दौरे पर निशाना साधा था।

राहुल गांधी का पिछले 6 महीनों में यह चौथा विदेश दौरा है। इससे पहले जुलाई से लेकर सितंबर के बीच वे लंदन, मलेशिया, ब्राजील-कोलंबिया की यात्रा पर गए थे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारतीय विदेश कांग्रेस (IOC) के पदाधिकारी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारतीय विदेश कांग्रेस (IOC) के पदाधिकारी।

राहुल गांधी का बर्लिन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उनके साथ फोटो खिचाई।

राहुल गांधी का बर्लिन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और उनके साथ फोटो खिचाई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *