Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

वोटर वेरिफिकेशन पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस:कहा- वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग जवाब दे; चुनाव में एक दिन वोटिंग क्यों नहीं होती

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा चुनाव में धांधली कर रही है। बिहार में वोटर लिस्ट से नाम गायब हो गए। अब ये लिस्ट सही है या गलत, चुनाव आयोग इसका जवाब दे।

अब वोटिंग लंबे-लंबे समय तक होती है। लोकसभा चुनाव में हमने देखा। मेरा सवाल है कि वोटिंग एक दिन में खत्म क्यों नहीं होती।

राहुल ने कहा- डेमोक्रेसी में सत्ताधारी पार्टी को एंटी-इन्कंबेंसी का सामना करना पड़ता है। ये सामान्य सी बात है, लेकिन भाजपा को कभी भी इसका सामना नहीं करना पड़ा।

पिछले 15 दिनों में यह चौथा मौका होगा, जब राहुल इलेक्शन कमीशन पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले 2 अगस्त को राहुल ने कहा था कि भारत का इलेक्शन सिस्टम मर चुका है।

वहीं राहुल ने 1 अगस्त को कहा था कि, चुनाव आयोग वोटों की चोरी करा रहा है। हमारे पास एटम बम है। जब फटेगा तो चुनाव आयोग बचेगा नहीं।

राहुल के आरोप

चुनाव आयोग क्या छिपा रहा है, कोई भी रिकॉर्ड हटाना नहीं चाहिए।

चुनाव आयोग डिजिटल वोटर रोल को शेयर करने से मना कर देता है।

नियम बदल देते हें कि सीसीटीवी फुटेज किसी को नहीं दी जााएगी।

2 अगस्त: संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटा दिया गया

संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटाकर उस पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे पास ऐसे सबूत हैं जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह गायब हो गई है। चुनाव आयोग जैसी संस्था ठीक से काम नहीं करती। आपको जानकर हैरानी होगी कि चुनाव आयोग जो दस्तावेज उपलब्ध कराता है, उन्हें स्कैन या कॉपी नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग मतदाता सूची पर स्कैन और कॉपी प्रोटेक्शन क्यों लागू करता है?

1 अगस्त 2025: राहुल बोले- मेरे पास चोरी के 100% सबूत हैं

राहुल ने आगे कहा कि मैं इसे हल्के में नहीं, बल्कि सौ प्रतिशत प्रमाण के साथ कह रहा हूं। जैसे ही हम इसे जारी करेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चुराने का काम कर रहा है। हमें मध्य प्रदेश चुनाव, लोकसभा चुनाव में शक था, महाराष्ट्र चुनाव के दौरान हमारा शक और बढ़ गया।

24 जुलाई 2025: आप सोचते हैं कि बच जाएंगे, ये आपकी गलतफहमी है

चुनाव आयोग ने कर्नाटक की एक सीट पर धोखाधड़ी कराई। हमारे पास इसके 100% सबूत हैं। एक ही निर्वाचन क्षेत्र में 50, 60 और 65 साल के हजारों नए वोटरों को सूची में जोड़ा गया है और 18 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को सूची से हटा दिया गया है। हमे अभी एक सीट की जांच में यह गड़बड़ी मिली। मुझे पूरा यकीन है कि हर सीट पर यही नाटक चल रहा है। मैं चुनाव आयोग को एक मैसेज देना चाहता हूं। अगर आपको लगता है कि आप इससे बच निकलेंगे, तो ये आपकी गलतफहमी है।

ECI ने लिखा था- कांग्रेस को आपत्ति तो कोर्ट जा सकती है

चुनाव आयोग ने 2 अगस्त को राहुल को 24 जून को भेजा गया लेटर जारी किया था। लेटर में लिखा है कि कांग्रेस ने पहले भी नवंबर 2024 के चुनावों के बाद ऐसे ही आरोप लगाए थे, जिनका विस्तृत जवाब 24 दिसंबर 2024 को दिया गया था।

पत्र में बताया गया है कि चुनाव पूरी पारदर्शिता से, कानून के अनुसार और हजारों अधिकारियों की निगरानी में कराए गए। आयोग ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस को कोई कानूनी आपत्ति थी तो वह कोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल कर सकती थी। चुनाव आयोग ने लिखा,

QuoteImage

फिर भी यदि राहुल गांधी को कोई और शिकायत है, तो वे आयोग को लिख सकते हैं या व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सकते हैं। आयोग ने बातचीत के लिए तारीख और समय तय करने का सुझाव भी दिया है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *