Breaking
Fri. May 1st, 2026

इधर, दुनिया को धमकियां दे रहे ट्रंप, उधर नाक के नीचे हो गया बड़ा कांड; एलन मस्क बोले- अब समय आ गया है…

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया को धमकियां दे रहे हैं, लेकिन उनके ही पूर्व स्टाफ के साथ एक चौंकाने वाली घटना घटी है

नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त पूरी दुनिया को भारी टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं। उधर, उनकी नाक के नीचे उनके ही पूर्व स्टाफ के साथ एक बड़ा कांड हो गया है।

दरअसल, मैरीलैंड में सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के पूर्व कर्मचारी को बुरी तरह से पीटे जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद उनकी कार लूटने की भी कोशिश की गई।

दो नाबालिग लड़की-लड़की अरेस्ट

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो नाबालिग लड़का-लड़की को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की उम्र 15 साल है। उन्होंने कहा कि जांच अभी चल रही है। इस मामले में कई संदिग्ध अभी भी फरार हैं।

पीड़ित की पहनान एडवर्ड कॉरिस्टीन के रूप में हुई है। जिन्हें ‘बिग बॉल्स’ के नाम से भी जाना जाता है। उनपर रविवार सुबह लगभग 3:00 बजे मैरीलैंड के लोगान सर्कल इलाके में हमला हुआ। किशोरों के एक समूह ने एडवर्ड को निशाना बनाया था।

दूसरी गाड़ी से पत्नी को घर भेजा

अधिकारियों ने बताया कि किशोरों ने एडवर्ड और उनकी पत्नी को लूटने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि जब किशोरों ने एडवर्ड को लूटने का प्रयास किया तब उन्होंने समझदारी दिखाते हुए अपनी पत्नी को एक सुरक्षित गाड़ी बैठाकर भेज दिया। इसके बाद, वापस लौटकर बदमाशों से उलझ गए।

पुलिस ने बताया कि कई किशोरों ने एडवर्ड को तब तक पीटा जब तक कि गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच गए। जैसे ही अधिकारी आए, सभी किशोर पैदल ही भाग गए।

वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने का आदेश

बता दें कि एडवर्ड राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे खास अधिकारियों में से एक हैं। वह DOGE के पूर्व स्टाफ हैं। राष्ट्रपति ने खुद मंगलवार को अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर एडवर्ड के बारे में घायल होने की जानकारी दी।

इस हमले के बाद ट्रंप ने तुरंत सख्त एक्शन लेने का आदेश दिया। इसके साथ उन्होंने स्थानीय नाबालिगों और 14 वर्ष से अधिक आयु के गिरोह के सदस्यों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की बात कही।

वहीं, एलन मस्क ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि डीसी को भी संघीय बनाया जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *