Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

मथुरा में योगी के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ा:राजस्थान के रेगिस्तान में ओले गिरे, MP में बारिश; हिमाचल में लैंडस्लाइड से पुल नदी में गिरा

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून : देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज से आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। आज से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। बैक-टु-बैक दो सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव है।

यूपी के लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद में मंगलवार दोपहर बारिश हुई। मथुरा में तेज आंधी से सीएम योगी के कार्यक्रम का टेंट उड़ गया। वहीं राजस्थान के रेगिस्तानी जिल नागौर में बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर, बीकानेर और टोंन में भी तेज बारिश हुई।

इधर, मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना रहेगी। ग्वालियर में आज बारिश हुई, जबकि 34 जिलों में अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल रावी नदी में समा गया। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में मंगलवार को बर्फबारी हुई। दिल्ली-NCR में भी मंगलवार को बारिश हुई।

चंबा के भरमौर में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त सिंयूर का पुल।

चंबा के भरमौर में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त सिंयूर का पुल।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को तेज आंधी चली। काले बादल छा गए और जोरदार बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को तेज आंधी चली। काले बादल छा गए और जोरदार बारिश हुई।

राजस्थान के टोंक जिले के नासिरदा में मंगलवार दोपहर बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान के टोंक जिले के नासिरदा में मंगलवार दोपहर बारिश के साथ ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश मोसूमा थेतुप कुरकुर इलाके में पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिरा। कपल घायल हुआ है।

हिमाचल प्रदेश मोसूमा थेतुप कुरकुर इलाके में पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिरा। कपल घायल हुआ है।

अगले दो दिन मौसम का हाल

7-8 अप्रैल- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश: राज्य में नया सिस्टम एक्टिव, 3 दिन आंधी-बारिश; भोपाल-ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से अगले 3 दिन तक उत्तरी और पूर्वी हिस्से में आंधी-बारिश की संभावना रहेगी। आज भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट है। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सिस्टम का असर रहेगा।

उत्तर प्रदेश: 34 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जालौन का तापमान 35.5°C रहा

उत्तर प्रदेश में 34 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। बीते 72 घंटों में वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, कानपुर, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। प्रदेश में पिछले 3 दिनों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड: राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी; पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश: लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन सिंयूर पुल टूटा, रावी नदी में समाया

हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज सुबह लैंडस्लाइड से एक निर्माणाधीन पुल टूट गया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल रावी नदी में समा गया। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *