Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

सिक्किम में बर्फबारी-भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे:16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून : सिक्किम के मंगन जिले में रविवार को लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश और बर्फबारी हुई। इसके कारण लैंडस्लाइड भी हुआ और सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। यहां 1500 टूरिस्ट फंसे हैं। यहां आज सुबह से ही पर्यटकों का रेस्क्यू जारी है।

इधर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम समेत 3 जिलों में रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी हुई। गोंदला में 28.5 सेंटीमीटर, केलांग में 20.0 सेमी, हंसा में 5 सेमी बर्फ गिरी। जबकि शिमला, कुल्लू और मंडी में ओले गिरने से सेब की फसल को नुकसान हुआ।

यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। काशी, गोंडा, सुल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में रविवार को रुक-रुककर बारिश हुई। कानपुर, मथुरा, संभल में ओले गिरे।

राजस्थान में आज से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। 14 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-NCR और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के यमुनोत्री में बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के यमुनोत्री में बर्फबारी हुई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बारिश से कई बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बारिश से कई बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई।

हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन में ओले गिरने से एंटी हेल नेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसे फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाया जाता है।

हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन में ओले गिरने से एंटी हेल नेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसे फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाया जाता है।

अगले दो दिन मौसम का हाल

5-6 अप्रैल- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम और आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना है। आंध्र प्रदेश, केरलम और पुडुचेरी में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, राजस्थान, बिहार और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। पंजाब और राजस्थान में कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मध्य प्रदेश: राज्य में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर समेत 24 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। टर्फ के सक्रिय होने से सोमवार को ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में असर बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके कारण आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

राजस्थान: राज्य के 14 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव होने से आज से तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी है। 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के कुछ शहरों के तापमान में 1°C-2°C की बढ़ोतरी हुई है।

छत्तीसगढ़: बंगाल में बने सिस्टम से राज्य में बारिश का अलर्ट, 3°C तक गिर सकता है तापमान

पश्चिम बंगाल में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है, जिसके कारण बादल, बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 36.9°C का रहा।

बिहार: राज्य के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना

बिहार में आज 6 जिलों में बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। अगले 3 दिनों तक पारा 40°C के नीचे रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में 2°C से 4°C तक गिरावट आ सकती है।

पंजाब: 20 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट, अगले दो ​दिन ऑरेंज अलर्ट

पंजाब के 20 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। कल से ऑरेंज अलर्ट है। बीते 24 घंटे में राज्य के तापमान में 1.6°C की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा तापमान 33.4°C फरीदकोट का रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed