Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

बंगाल से कश्मीर तक 1500km लंबी मानसून पट्टी बनी:इससे उत्तर भारत में 1 से 4 जुलाई तक भारी बारिश संभव, 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना : मानसून ने मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में एंट्री कर ली है। देश में अब तक 26 राज्यों को कवर कर लिया है। इससे पहले 24 जून को मध्य प्रदेश-गुजरात में एंट्री ली थी। इसके बाद 6 दिन अटका रहा। इससे कई राज्यों में गर्मी और उमस बनी हुई है।

उधर, दिल्ली और उत्तर भारत के लिए राहत की खबर आ रही है। सैटेलाइट तस्वीरों में करीब 1,500 किमी लंबी मानसून ट्रफ (कम दबाव की लंबी पट्टी) बनती हुई दिखाई दी है। यह उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक फैली हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ट्रफ बन चुकी है, लेकिन फिलहाल यह हिमालय की तलहटी (फुटहिल्स) के करीब स्थित है। यह ट्रफ धीरे-धीरे दक्षिण की ओर अपनी सामान्य स्थिति में पहुंचेगी, उत्तर भारत में बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर 1 से 4 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है।

मानसून ट्रफ कम दवाब क्षेत्र की एक लंबी पट्टी होती है, जिसे दक्षिण-पश्चिम मानसून की रीढ़ माना जाता है। यह ट्रफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी से भरी हवाओं को भारत के अंदरूनी हिस्सों तक खींचकर लाती है। इसी वजह से देश के कई इलाकों में बारिश होती है।

असम में बाढ़, 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश और असम के कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। अरुणाचल में बारिश से लेकू नदी उफान पर आ गई, जिससे असम के जोनाई इलाके में भीषण बाढ़ आ गई। नेशनल हाईवे-515 भी डूब गया।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बाढ़ से राज्य के छह जिलों में 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में पड़ा है, जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से 96 गांव डूब गए हैं, करीब 1690 हेक्टेयर फसल और 48 हजार से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं।

गुजरात के नवसारी में 12 घंटों में 3.6 इंच बारिश हुई। इससे नागतलावाड़ी इलाके में कई घरों में पानी भर गया।

गुजरात के नवसारी में 12 घंटों में 3.6 इंच बारिश हुई। इससे नागतलावाड़ी इलाके में कई घरों में पानी भर गया।

यूपी के फिरोजाबाद के गांव में नीम का पेड़ ई-रिक्शा पर गिरा। 5 लोगों की मौत हुई। 2 लोग घायल हैं।

यूपी के फिरोजाबाद के गांव में नीम का पेड़ ई-रिक्शा पर गिरा। 5 लोगों की मौत हुई। 2 लोग घायल हैं।

असम के धेमाजी जिले में बाढ़ से 96 गांव डूबे हैं। यहां 4-5 फीट तक पानी भरा हुआ है।

असम के धेमाजी जिले में बाढ़ से 96 गांव डूबे हैं। यहां 4-5 फीट तक पानी भरा हुआ है।

एमपी के महू में तेज बारिश के बीच पातालपानी झरने का वेग बढ़ गया है।

एमपी के महू में तेज बारिश के बीच पातालपानी झरने का वेग बढ़ गया है।

हिमाचल प्रदेश के जहालमा नाले में बर्फ पिघलने से अचानक बाढ़ आ गई।

हिमाचल प्रदेश के जहालमा नाले में बर्फ पिघलने से अचानक बाढ़ आ गई।

मुंबई के चेम्बूर में मंगलवार को बारिश के चलते एक पुराना पेड़ स्कूल वैन पर गिर गया। इससे 10 बच्चे घायल हो गए।

मुंबई के चेम्बूर में मंगलवार को बारिश के चलते एक पुराना पेड़ स्कूल वैन पर गिर गया। इससे 10 बच्चे घायल हो गए।

मौसम का हाल

1 जुलाई:

  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
  • बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
  • राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।

2 जुलाई:

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती रीजन में लगातार पांचवें दिन हीटवेव का अलर्ट है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *