नई दिल्ली : अडानी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हल्ला बोल दिया है। एक तरफ विपक्षी सांसद संसद के दोनों सदनों में अडानी मुद्दे की जेपीसी जांच की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सड़क पर आकर भी सरकार को घेर रहा है। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित होने के बाद भी विपक्षी सांसद सड़क पर उतर आए।
संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकाला। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार खुद संसद नहीं चलने दे रही है। वे अदाणी घोटाले पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहते हैं?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथियों ने सदन को चलने नहीं दिया। राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके साथियों ने जो किया है वो देश देख रहा है। कांग्रेस और उनके गिरोह मिलकर कोर्ट में दबाव डालने के लिए सूरत कोर्ट में जाकर जिस तरह जुलूस निकालकर कोर्ट के परिसर में गए, मैं इसका खंडन करता हूं।
हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण
हनुमान जयंती के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह सारंगपुर में हैं। शाह ने बोटाड में हनुमान जी की 54 फीट प्रतिमा का अनावरण किया है।

