Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राहुल गांधी ने बीजेपी को कहा ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’, अंकिता भंडारी की हत्या से लेकर उन्नाव बलात्कार कांड तक घेरा

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार, 9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी की हत्या से लेकर उन्नाव बलात्कार कांड तक बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरा।

बीजेपी को कहा ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’

राहुल गांधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘देश भर में भ्रष्ट जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है।

राहुल गांधी ने आगे लिखा, ‘भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मजदूर और मध्यमवर्ग की जिंदगी सिर्फ आंकड़ा है और विकास के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है।’

Jagran (4)

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक के मुद्दे उठाए

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, ‘उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया – लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण BJP के किस VIP को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?’

राहुल गांधी ने उन्नाव कांड पर बीजेपी को घेरते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी।’

इंदौर में जहरीले पानी से मौतें

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, ‘इंदौर में जहरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक “काले पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतें – हर तरफ़ बीमारियों का डर है।’

बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन – जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया। पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं – और जनता को बदले में मिल रहा है: धूल, प्रदूषण और आपदा।’

भ्रष्टाचार की सीधी मार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, ‘खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें – ये लापरवाही नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है। पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और BJP सरकार हर बार वही करती है: फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवजे की औपचारिकता।’

राहुल गांधी ने डबल इंजन सरकार को घेरते हुए लिखा, ‘मोदी जी का डबल इंजन चल रहा है – लेकिन सिर्फ अरबपतियों के लिए। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है – जो हर दिन किसी न किसी की जिंदगी कुचल रहा है।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *