नई दिल्ली : गुरुवार से तापमान कम होना शुरू हो जाएगा। आईएमडी ने उत्तर भारत के विभिन्न स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 2 से 3 दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि पूरे भारत में हीटवेव समाप्त हो गई है। तापमान में कमी आएगी और बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मैदानी इलाकों में आंधी और हल्की बारिश संभव है। इस दौरान दिल्ली, बिहार, यूपी, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अगले 2 से 3 दिनों में पहाड़ी इलाकों में तेज वर्षा का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में अगले 3 दिनों में गरज के साथ बरसात हो सकती है।

