Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 11 जवान बलिदान

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया।

2018 के बाद यह सबसे बड़ी घटना कही जा सकती है जिसमें सुरक्षाबलों के जवान शहीद हुए हैं। इस हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। सीएम ने वारदात की निंदा करते हुए कहा है कि इन नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आईजी सुंदराज घटना को लेकर आला अधिकारियो की मीटिंग कर रहे है।

नक्सल आपरेशन से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि पतझड़ के मौसम में नक्सलियों की मोमेंट बहुत ज्यादा हो जाती है और इस समय ही वह सबसे ज्यादा सुरक्षाबलों पर हमला करते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि विजिबिलिटी बहुत क्लियर हो जाते हैं जिसके कारण नक्सली इस समय अपनी कायराना करतूतों में कामयाब भी होते हैं।

बघेल ने कहा- नक्सलियों को बख्शेंगे नहीं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले पर दुख जताया है। कहा- शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *