Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

NCP संकट: शरद पवार गुट ने विधायकों को जारी किया व्हिप

मुंबई : महाराष्ट्र में अजित पवार के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दो धड़ों में बंट गई है। इस बीच, एनसीपी पर दावा जताने को लेकर अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में दोनों गुट आज मुंबई में शक्ति प्रदर्शन करने वाले है, जिसके लिए दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठक बुलाई है।

जानकारी के मुताबिक, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार नीत गुट ने पार्टी की बैठक दक्षिण मुंबई स्थित वाई बी चव्हाण सेंटर में बुधवार को दोपहर एक बजे बुलाई है जबकि अजित पवार ने मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट के परिसर में सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है।

अजित पवार द्वारा बुलाई गई NCP नेताओं की बैठक से पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के समर्थकों ने मुंबई में उनके देवगिरी बंगले पर उनसे मुलाकात की। अजित पवार गुट ने 40 से ज्यादा एनसीपी विधायकों के समर्थन होने का दावा कर रहा है। उधर, शरद पवार नीत एनसीपी ककी तरफ से मुख्य सचेतक जितेन्द्र आव्हाड ने पार्टी के सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी कर उन्हें उपस्थित रहने को कहा है।

माना जा रहा है कि आज शरद पवार और अजित पवार गुटों की बैठक से स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है कि किसके साथ कितने विधायक खड़े हैं। दरअसल 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के 53 विधायक हैं और अजित पवार गुट को दलबदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने से बचने के लिए कम से कम 36 विधायकों का समर्थन चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *