Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

नेपाल में आए भूकंप ने याद दिलाया 2015 का खौफनाक मंजर

नई दिल्ली : नेपाल में शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। उस समय 37 लोगों के मौत की खबर आई। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सुबह तक यह आंकड़ा 141 पहुंच गया। सैकड़ों घरों के नुकसान की भी खबर है। हालांकि इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है।

नेपाली मीडिया के मुताबिक, भूकंप का केंद्र काठमांडू से 331 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 10 किमी जमीन के नीचे था। जाजरकोट और रुकुम पश्चिम जिले में भूकंप का असर सबसे ज्यादा देखा गया। यहां अब तक 105 और 36 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड हालात का जायजा लेने जाजरकोट पहुंच चुके हैं।

भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार की राजधानी पटना में झटके महसूस किए गए। हालांकि भारत में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

2015 में आए भूकंप से 8000 लोगों की हुई थी मौत

नेपाल में एक बार फिर फिर भूकंप की वजह से भारी तबाही मची है। लोगों को आठ साल पहले 2015 में आए भीषण भूकंप की याद आ गई। बता दें कि नेपाल में इससे पहले साल 2015 में आए भूकंप के के कारण 8000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। उस समय नेपाल में 7.8 और 8.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। 25 अप्रैल, 2015 की सुबह स्थानीय समय के मुताबिक 11 बजकर 56 मिनट पर धरती हिली थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *