Breaking
Tue. May 19th, 2026

पेट्रोल‑डीजल पर आया नया अपडेट, LPG की कीमतों को लेकर आई राहत भरी खबर

  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने घोषणा की है कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल को लेकर राहत बड़ी खबर सामने आई है। घरेलू LPG की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है और न ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। यह जानकारी पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से दी गई है। 

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि LPG की कीमतों में बढ़ोतरी के संबंध में, घरेलू इस्तेमाल वाले कुकिंग LPG सिलिंडरों री कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि हालिया संशोधन केवल कमर्शियल LPG सिलिंडरों पर लागू होता है। इसके अलावा फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतो में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सरकार LPG की 100% आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही- सुजाता शर्मा

सुजाता शर्मा ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण हमारे आयात पर असर पड़ा है, चाहे वह LPG हो, कच्चा तेल हो या प्राकृतिक गैस।

हालांकि, भारत सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को खाना पकाने के लिए LPG की 100 प्रतिशत घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही, कमर्शियल उपयोगकर्ताओं को भी 70 प्रतिशत तक आपूर्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *