Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी भयंकर आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हो गईं 200 गाड़ियां

चेन्नई : केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें स्टेशन के पास बनी पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा टू-व्हीलर गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास बने टू-व्हीलर पार्किंग एरिया में हुई, जिससे यात्रियों और आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की जानकारी सुबह करीब 6.45 बजे मिली। आग की लपटों नें तेजी से पार्किंग एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। यहां रोजाना आमतौर पर 500 से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर खड़े होते हैं।

माना जा रहा है कि खड़ी गाड़ियों में मौजूद फ्यूल की वजह से आग तेजी से फैली और उसकी तीव्रता बढ़ गई, जिससे कुछ ही मिनटों में भारी नुकसान हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

फायर टेंडर्स ने आग पर पाया काबू

फायर टेंडर्स को आग बुझाने में करीब आधा घंटे के समय लगा और आग के सफलतापूर्वक बुझा दिया गया। हालांकि धुआं पूरे इलाके में कुछ समय तक छाया रहा, जिससे यात्रियों और स्टेशन स्टाफ को परेशानी की सामना करना पड़ा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *