Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

राया ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ में देरी पर बवाल:न्यायालय से जीत के बाद भी सावित्री देवी को नहीं मिली शपथ

दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा के राया ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। न्यायालय द्वारा निर्वाचित घोषित की गई सावित्री देवी को अभी तक शपथ नहीं दिलाई गई है, जिसके विरोध में उन्होंने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

मामला राया ब्लॉक का है, जहां पहले चंचल चौधरी को ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित किया गया था। इस निर्णय को चुनौती देते हुए दूसरे स्थान पर रहीं सावित्री देवी ने न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी।

साक्ष्यों के आधार पर अपर न्यायाधीश ने 4 फरवरी 2025 को चंचल चौधरी को अयोग्य घोषित करते हुए सावित्री देवी को ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्वाचित घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सावित्री देवी ने दर्जनों समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन किसी दबाव में आकर उन्हें शपथ नहीं दिला रहा है, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है।

सावित्री देवी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उन्हें शपथ नहीं दिलाई गई, तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगी। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर इस संबंध में अवगत भी करा दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *