Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पथराव:इंस्पेक्टर ने पत्थरबाजी रोकने के लिए पिस्टल लहराई, कहा- भागो, नहीं तो गोली मार दूंगा

मुजफ्फरनगर यूपी : मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर सीट पर उपचुनाव की वोटिंग के दौरान बवाल हो गया। यहां भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा।

ककरौली थाने के इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने भीड़ को खदेड़ने के लिए रिवॉल्वर लहराई और – यहां से चली जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर रिवॉल्वर ताने हुए इंस्पेक्टर का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये फुटेज जारी करके लिखा- इंस्पेक्टर रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये फुटेज जारी करके लिखा- इंस्पेक्टर रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा।

यूपी के करहल में वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश में करहल, मीरापुर,, ककरौली, सीसामऊ सीट, मुजफ्फरनगर में पुलिस से झड़पें हुईं। सपा और भाजपा ने वोट के दौरान नियमों का पालन नहीं करने की शिकायतें चुनाव आयोग से कीं। करहल में वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या कर दी गई। पिता ने आरोप लगाया कि सपा को वोट देने से मना करने पर युवक ने बेटी को मार डाला।

चुनाव आयोग ने सपा की शिकायत पर 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने मतदाताओं के वोटर आईडी चेक किए और बूथ पर नहीं जाने दिया। कानपुर में 2,मुरादाबाद में 3 और मुजफ्फरनगर में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए।

कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने कहा- मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रशासन लोगों को डरा रही है। चमनगंज इलाके में पुलिस और RAF ने लोगों को दौड़ाया।

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात है।

करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या, पिता बोले- सपा को वोट नहीं देने पर मारा

मैनपुरी के करहल में वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या कर दी गई। युवती की हत्या कर शव को बोरी में भर दिया गया। गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगा है। पिता ने कहा कि वोट देने से मना करने पर युवक ने बेटी को मार डाला।

पिता ने कहा- 3 दिन पहले प्रशांत यादव (सपा समर्थक) जो पेपर बांटता है। साथ ही खुद को पत्रकार बताता है। वो अपने साथियों के साथ मेरे घर पर आया था। उसने हमसे सपा का समर्थन करने को कहा। इस पर बेटी ने कहा- हम बीजेपी को वोट देंगे। मंगलवार को ये लोग मेरी बेटी को जबरन उठा ले गए।

सपा की शिकायत पर दो सब इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए जा रहे वोटर्स के पहचान पत्र की जांच करने वाले दो पुलिस अधिकारियों SI अरुण कुमार सिंह और SI राकेश कुमार नादर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुरादाबाद में 3 मुजफ्फरनगर में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यूपी उपचुनाव के दौरान कुछ समुदायों को मतदान से रोके जाने की शिकायत की थी। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई हुई है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने CEO UP और सभी जिला चुनाव अधिकारी (DEOs), रिटर्निंग अधिकारी (ROs) को सख्त निर्देश दिया है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। सभी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करें। इसके साथ ही की गई कार्रवाई को सोशल मीडिया के जरिये भी शिकायतकर्ता को भी टैग कर सूचित करें।

आयोग ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी योग्य मतदाता को मतदान से न रोका जाए। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का पक्षपात पूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर फौरन जांच पड़ताल होगी। कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव वाले सभी 9 जिलों में तैनात पुलिस और सामान्य पर्यवेक्षकों को भी सख्त निर्देश दिया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *