Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

DM से भिड़ने वाले CMO लौटे, बोले-स्टे लेकर आया हूं:कुर्सी पर बैठा देख कानपुर के नए सीएमओ भड़के

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीएमओ की कुर्सी को लेकर बुधवार सुबह जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। पूर्व सीएमओ डॉ. हरी दत्त नेमी बुधवार की सुबह कांशीराम अस्पताल स्थित अपने दफ्तर पहुंचे और सीएमओ की कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने कहा, ‘मुझे फिर से ज्वाइन करने के आदेश है। इसलिए आया हूं, मेरा निलंबन कोर्ट ने रोक दिया है।’ वहीं पूर्व सीएमओ के पहुंचने की सूचना पर वर्तमान सीएमओ डॉ. उदयनाथ भी आधे घंटे बाद पहुंच गए। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा, ‘आप कैसे इस सीट पर बैठ गए। उठिए।’

इस पर डॉ. नेमी ने कहा, ‘मैं कोर्ट से स्टे लेकर आया हूं। आप शासन से बात करें। मुझे यहीं के लिए भेजा गया है। क्योंकि मेरा निलंबन कानपुर से ही हुआ था।’ डॉ. उदयनाथ ने इसकी जानकारी तत्काल अपने सीनियर अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास अभी कोई ऑर्डर नहीं आया है।’ हंगामा होता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके चकेरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को बढ़ता देख फोर्स तैनात कर दी गई। थोड़ी देर बाद एसडीएम ऋतु और एसीपी लाइन आशुतोष सिंह भी मौके पर पहुंच गए और दोनों अधिकारियों को समझाने लगे।

बता दें कि कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से भिड़ने वाले CMO डॉ. हरी दत्त नेमी को 18 जून को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद डॉ. हरी दत्त नेमी इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए। न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकलपीठ ने 8 जुलाई को कोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर रोक लगा दी और राज्य सरकार व विपक्षी को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। अब याचिका की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

तस्वीरें देखिए…

कानपुर में बुधवार को काशीराम अस्पताल स्थित ऑफिस में पहुंचे डॉ. हरिदत्त नेगी ने उपस्थित रजिस्टर मंगवाकर साइन किया।

कानपुर में बुधवार को काशीराम अस्पताल स्थित ऑफिस में पहुंचे डॉ. हरिदत्त नेगी ने उपस्थित रजिस्टर मंगवाकर साइन किया।

यह तस्वीर बुधवार सुबह 9 बजे की है। जब पूर्व सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी वर्तमान सीएमओ की कुर्सी पर बैठ गए।

यह तस्वीर बुधवार सुबह 9 बजे की है। जब पूर्व सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी वर्तमान सीएमओ की कुर्सी पर बैठ गए।

पूर्व सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के ऑफिस में पहुंचने के बाद स्टाफ के कर्मचारी भी पहुंचे।

पूर्व सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के ऑफिस में पहुंचने के बाद स्टाफ के कर्मचारी भी पहुंचे।

डॉ. उदयनाथ बोले- अभी मैं यहां का सीएमओ हूं

वर्तमान सीएमओ डॉ. उदयनाथ ने कहा-कोर्ट के आदेश को लेकर पूर्व सीएमओ ने यहां पर अपना दावा किया है, जबकि उन्हें एक प्रॉपर चैनल के थ्रू आना चाहिए था। सबसे पहले कोर्ट के बाद उन्हें प्रमुख सचिव के यहां अवगत कराना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी प्रमुख सचिव के यहां से मेरे पास भी कोई ऑर्डर नहीं आया है, जबकि मेरा ट्रांसफर शासन के आदेश पर हुआ है। इसलिए अभी मैं यहां का CMO हूं।

4 घंटे बैठने के बाद नए CMO डॉ. उदयनाथ बाहर निकल आए।

4 घंटे बैठने के बाद नए CMO डॉ. उदयनाथ बाहर निकल आए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *