Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

गडकरी की बड़ी घोषणा, अक्षरधाम से जुड़ेगा हरिद्वार और ऋषिकेश

नई दिल्ली : दिल्ली से देहरादून की दूरी 251 किलोमीटर है। लेकिन पहाड़ी रास्ता होने के कारण अभी इस सफर को तय करने में 5-6 घंटे का समय लगता है। लेकिन इस सफर को आसान बनाने की कोशिश जारी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली से देहरादून का सफर दो घंटे में तय होगा।

दरअसल उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, ‘एक जनवरी 2024 से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी सिर्फ दो घंटा में तय होगी। इसके बाद यात्री हवाई मार्ग से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से आवागमन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश मुनिकीरेती-स्वर्गाश्रम के बीच गंगा के ऊपर डबल डेकर रोपवे का निर्माण करवाया जाएगा। नितिन गडकरी चार दिन के उत्तराखंड प्रवास पर आए हैं।

रविवार को वह परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से सड़क और रोपवे के विस्तार पर लंबी चर्चा की सांध्य कालीन गंगा आरती में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इतिहास, संस्कृति और विरासत हमारी बड़ी ताकत है, गंगा हमारी धरोहर है। नमामि गंगे का मंत्री रहते हुए उन्हें गंगा को अविरल करने का सौभाग्य मिला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *