Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रोजेक्ट टाइगर शुरू होने के 50 साल पूरे होने पर मैसुरु में मेगा इवेंट में बाघों के नवीनतम आंकड़े जारी किए। नए आंकड़ों के अनुसार, देश में बाघों की आबादी 2018 में 2,967 से बढ़कर 2022 में 3,167 हो गई है। आयोजन के दौरान मोदी ने अमृत काल के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार के दृष्टिकोण को भी जारी किया और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में नवीनतम बाघ जनगणना के आंकड़ों का खुलासा किया और घोषणा की कि देश में बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में वर्ष 2022 तक 3167 बाघ हैं। 2018 से 200 बाघों की वृद्धि है। 2018 में देश में 2967 थे।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि देश में पिछले दो दशकों में बाघों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। 2006 में भारत में 1411 बाघ थे, 2010 तक संख्या बढ़कर 1706 हो गई। 2024 में देश में 2226 बाघ थे और इससे भारत की बाघों की आबादी में वृद्धि देखी गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *