Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

OBC महासभा ने भेजा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लीगल नोटिस

ग्वालियर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लीगल नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दें कि, ये लीगल नोटिस ओबीसी महासभा की ओर से जेपी नड्डा को भेजा गया है। दरअसल, बीते 24 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए एक ट्वीट पर बवाल मचा है, जिसमें नड्डा की ओर से कहा गया था कि, राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है, अपने राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने पूरे OBC समाज का अपमान किया, उन्हें चोर कहा…, लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाई।

इस मामले पर ओबीसी महासभा की ओर से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस पहुंचाते हुए कहा कि, उन्होंने लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाई है। ओबीसी महासभा के कोर कमेटी के मेंबर धर्मेंद्र कुशवाह की ओर से ये नोटिस भाजाप अद्यक्ष को पहुंचाया गया है।

मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील वरुण ठाकुर ने बताया कि, ओबीसी महासभा के कोर कमेटी के मेंबर धर्मेंद्र कुशवाह ने उन्हीं के माध्यम से लीगल नोटिस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 7 दिन का समय दिया गया है। नोटिस में ये भी कहा गया है कि, अगर तय समयावधि में नड्डा ओबीसी समाज से माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ कोर्ट में मानहनि का मुकदमा दायर किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *