Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

महिला के पीछे पड़े आवारा कुत्ते, कार से भिड़ी स्कूटी, देखें वीडियो

नई दिल्ली : ओडिशा के बेरहामपुर शहर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां आवारा कुत्तों ने स्कूटी से जा रहीं बच्चे समेत दो औरतों का पीछा किया। कुत्तों के काटने के डर से महिला संतुलन खो बैठी और स्कूटी रोड किनारे खड़ी एक कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे समेत महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना में सभी को चोटें आई हैं।

वीडियो दिन के समय है। पांच कुत्ते स्कूटी के पीछे दौड़ रहे हैं। कुत्तों से बचने के लिए महिला तेज रफ्तार से स्कूटी चला रही है। बच्चा स्कूटी में आगे खड़ा हुआ है। एक महिला गाड़ी ड्राइव कर रही है और दूसरी पीछे बैठी है। कुत्तों के पीछा करने पर महिला संतुलन खो बैठती है और कार से भिड़ जाती है। //www.youtube.com/watch?v=eNn0AhSJT3M

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *