Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट: प्‍याज ही नहीं इन सब्जियों के दाम आसमान पर, दिवाली तक और होगी महंगी

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : बारिश शुरू होने के बाद टमाटर ने रसोई का बजट बिगाड दिया था। बीते दिनों से प्याज की कीमतों सातवें आसमान में है। दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में प्याज की कीमतों ने 100 का आंकड़ा छू लिया है। संभावना जताई जा रही है कि दिवाली तक प्याज की कीमतें 200 का आंकड़ा भी छू लेगा। अब और सब्जियां भी महंगाई का झटका दे रही हैं। देश के कई राज्यों में आम से लेकर खास सब्जियों के दाम बेतहाशा महंगे हो चुके हैं। इसी तरह लहसुन, हरी मिर्च, फूल गोभी और मटर की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।

त्योहारी सीजन में कोई भी सब्जी सस्ती नहीं हैं, लेकिन प्याज ने कुछ ज्यादा ही नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते सप्ताह में थोक बाजार में प्याज की कीमतें 20 से 25 रुपए प्रति किलो और खुदरा बाजार में 30 से 35 रुपये प्रति किलो थी। अचानक ही प्याज की कीमतें चार दिनों में ही कई गुनी हो गई। प्याज के अलावा लहसुन, टमाटर, लौकी, धनिया, घुइयां, पत्ता गोभी और अदरक के भाव भी बढ़े हैं।

दिवाली तक दाम भी और बढ़ेंगे

दिवाली तक प्याज ही नहीं बल्कि टमाटर, नीबू, पत्ता गोभी, बैंगन के भाव और बढ़ने वाले है। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि पिछले दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण खेतों में लगी सब्जियां खड़े-खड़े सड़ गई थीं। इस कारण मंडियों में हरी सब्जियां कम आ रही है। इन दिनों प्याज सहित अन्य सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। धनिया पत्ती और अदरक के दाम भी आसमान छू रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों खीरा, फूलगोभी, भिंडी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *