Breaking
Fri. Jun 14th, 2024

नवंबर में बैंकों की बंपर छुट्टियां, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

By Dainik Ujala Oct31,2023

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। आने वाले महीने यानी नवंबर में दिवाली और छठ पर्व आने वाले हैं। इस दौरान अलग-अलग जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में समय पर अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लें। हालांकि, इस समय आप अपने अधिकतर बैंकिंग कार्य मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी निपटा सकते हैं।

हालांकि यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं बैंक की छुट्टियों से अप्रभावित रहेंगी। ऐसे में ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी उनका पूरे समय उपयोग कर सकते हैं।

इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

  • 1 नवंबर, 2023 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 5 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 10 नवंबर, 2023 : वंगाला महोत्सव के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 11 नवंबर, 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 12 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 14 नवंबर, 2023 : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 15 नवंबर, 2023 : भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 19 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 20 नवंबर, 2023 : छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर, 2023 : सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 25 नवंबर, 2023 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 26 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 27 नवंबर, 2023 : गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 30 नवंबर, 2023 : कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंकों का अवकाश रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner