Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

ओपन स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 28 को

  • जिला क्रीड़ा भारती मथुरा के तत्वाधान में रविवार को प्रातः 8 बजे से होगी आयोजित

दैनिक उजाला संवाद, मथुरा : जिला क्रीड़ा भारती मथुरा के तत्वाधान में आयोजित ओपन स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन बीएसए कॉलेज मथुरा में 28 जुलाई, रविवार को किया जा रहा है।

जिला क्रीड़ा भारती मथुरा के सचिव भूपेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर 7, अंडर 9, अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 और ओपन कैटेगरी में बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की जाएगी।
क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने बताया इस प्रतियोगिता में 2 लैप एवं तीन लैप कॉम्पटीशन होगा, जिसमें सभी जिले के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हेतु अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना होगा। प्रतियोगिता पूरे भारत में खेल खिलाड़ियों को समर्पित संस्था क्रीड़ा भारती मथुरा के द्वारा आयोजित की जा रही है।

आयोजक सचिव शैलेन्द्र कुमार के संरक्षण में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छत्रपाल सिंह, मानवेन्द्र चौधरी, लकी, मयंक, योगेश राठौर, सुभम शर्मा, विपिन कुमार, अक्षय कुमार, पवन कुमार उक्त प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *