Breaking
Thu. Jun 25th, 2026

पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई, भरे कॉलेज में ई-रिक्शा चालक पर बरसाई लाठी; पुलिस कर रही जांच

  • ताजनगरी में पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई सामने आई है, इसने भरे कॉलेज में ई-रिक्शा चालक पर लाठी बरसाई

आगरा : आगरा में एक ऑटो चालक के साथ जमकर मारपीट की गई। इस मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें ऑटो चालक को लाठी-डंडे से पीटा जा रहा है। डंडा मारता हुआ शख्स पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान का बेटा डॉ. संजीव पाल बताया जा रहा है।

वीडियो हरीपर्वत थाना क्षेत्र के आरबीएस डिग्री कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की लाठी से बेरहमी से पिटाई की जा रही है। बताया गया कि वीडियो में जिस युवक को पीटा जा रहा है, वह ई रिक्शा चालक है। पीटने वाला व्यक्ति पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का बेटा डॉक्टर संजीव पाल सिंह है।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि संजीव पाल सिंह पर मारपीट का आरोप है। ई रिक्शा चालक ने तहरीर दी है। तहरीर के आधारपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *