Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

2024 में पहली बार ओटीटी पर एक साथ रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : ओटीटी पर फिल्म देखने का चस्का आज कल हर किसी को लग चुका है। आप सोचिए कि अगर ऐसा हो कि एक साथ ओटीटी पर एक साथ इतनी फिल्में रिलीज हो जाए कि पूरा एक दिन भी आपके लिए कम पड़ जाए। 23 फरवरी को भी ऐसा कुछ होने वाला है। ओटीटी पर एक साथ इतनी फिल्में रिलीज होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं फिल्मों के लिस्ट जिसे आप घर बैठकर लुत्फ उठा सकते हैं।

सिंगापुर सैलून (Singapore Saloon)
ये फिल्म तमिल की कॉमेडी थ्रिलर मूवी है जिसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। ये फिल्म 23 तारीख को ओटीटी पर रिलीज होगी।

द इंद्राणी मुखर्जी (The Indrani Mukharjee)
ये फिल्म 2012 में शीना बोरा मर्डर केस (Sheena Bora Murder Case) मामले पर आधारित है। ये एक बहुत बेहतरीन फिल्म है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये फिल्म 23 तारीख को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

सॉ एक्स (SAW X)
अगर आप हॉलीवुड (Hollywood) फिल्मों के दिवाने हैं तो आपके लिए ये वीकेंड काफी मजेदार होने वाली है। फिल्म सॉ एक्स एक बेहतरीन फिल्म है जिसे आप अंग्रेजी में Lionsgate Play पर देख सकते हैं। इस फिल्म को केविन ग्रुएर्ट ने डायरेक्ट किया है।

कल्पा मिया ( Culpa Mia)
ये फिल्म अमेरिका के कानून पर बेस्ड सीरीज है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में एक कलाकार की कहानी दिखाई गई है जिस पर अपनी प्रेमिका का कत्ल करने का आरोप है। इस फिल्म को देखने के बाद आप और कुछ देखना भूल जाएंगे

कैन आई टेल यू अ सिक्रेट (Can I Tell You A Secret)
ये एक थ्रिलर बेस्ड कहानी है जो कि 23 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *