Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

‘तुम्हारी बीवी से तो अच्छी ही हूं…’ नोएडा की सोसायटीज की लिफ्ट में फिर से कुत्ते को लेकर बवाल

नोएडा : नोएडा की सोसायटीज की लिफ्ट में फिर से बवाल का एक नया वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेसी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस बार एक और नोएडा की सोसायटीज की लिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने पेट डॉग के साथ लिफ्ट में एंटर हउई और इस दौरान वहां मौजूद एक कपल ने महिला से कहा कि कुत्ते के गले में टंगा मजल मास्क उसके मुंह पर लगा दें लेकिन इस पर महिला ने मना कर दिया और जिसके बाद बहस बढ़ गई। लिफ्ट में खड़ी इस महिला का नाम ऋचा श्रीनेत है और यह इस सोसायटी में रहती हैं वहीं लिफ्ट के बाहर जो इनसे बहस कर रहे थे उनका नाम अभिषेक कुमार है जो एक मीडिया कर्मी है।

जानकारी के अनुसार, मामला थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 37 स्थित लॉजिक्स सोसायटी का है जहां एक प्रेग्नेंट महिला अपने पति के साथ लिफ्ट से अपने अपार्टमेंट के लिए जा रही थी कि इस बीच एक अन्य महिला अपने डॉग के साथ लिफ्ट में एंटर हुई और डॉग के गले में मजल मास्क था, लेकिन डॉग ऑनर ने उसे डॉग के मुंह पर नहीं लगाया था।

इस पर कपल ने डॉग ऑनर को डॉग के मुंह पर मास्क लगाने को कहा, जिससे कि कुत्ता किसी को काटें न लेकिन इस महिला भड़क गई और उसने मजल मॉस्क लगाने से इनकार कर दिया। और बहस के दौरान महिला ने कहा कि ‘आप जैसे लोगों को ही कुत्ते काटते हैं.’ इसके बाद कपल ने कहा कि नोएडा में डॉग बाइट के केस बढ़ रहे हैं. और यहां ये कुत्ते को मजल मॉस्क लगाने को तैयार नहीं है. किस तरह की महिला है ये?’ इस पर डॉग की ऑनर ने कहा कि ‘तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं’।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *